फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances, wife alleges murder

Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances, wife alleges murder
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के सिहोना गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पत्नी ने जेठ और भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया। फरवरी में हुए जानलेवा हमले के बाद से वृद्ध का उपचार लखनऊ में चल रहा था। वहीं उपचार के दौरान वृद्ध ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पत्नी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सिहोना गांव निवासी श्यामवली (60) ने टड़ियावां थाने में तहरीर दी। बताया कि बीती दो फरवरी को उनके पति रामकिशोर पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले के बाद से ही उनकी बोलने और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो गई थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले हरदोई के निजी अस्पताल और बाद में लखनऊ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान शुक्रवार 15 मई की सुबह उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि इसी का फायदा उठाते हुए पति के सगे भाई महेश और उनके बेटों अनूप व सुजीत को इलाज के बहाने धोखे से करीब 30 बीघा जमीन गिफ्ट डीड के जरिए अपने नाम करवा ली थी। पीड़िता ने बताया कि जमीन हड़पे जाने की जानकारी होने पर उन्होंने जिलाधिकारी को भी फर्जी दान पत्र को खारिज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने अपने पति की हत्या की आशंका जताई है। टडियावां थाना प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि महिला की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed