{"_id":"3c093faf14b7db5a7ffe8ad55f76eb8d","slug":"eight-zone-divided-into-46-sectors-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जोन, 46 सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जोन, 46 सेक्टर में बंटा जिला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में नकल रोकने को
विज्ञापन
जिले को आठ जोन व 42 सेक्टर में विभाजित किया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने
केंद्र व्यवस्थापकों को निर्भीक होकर नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश
दिए है। साथ ही उनकी सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है।
परीक्षा के लिए इस बार बीएसए कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सोमवार को प्रेक्षागृह में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले के परीक्षा केंद्रोें पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए शासन से पुलिस बल मांगा गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक किसी का दबाव न मानें और नकल विहीन परीक्षा कराएं।
उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों के सहयोग के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। कोई भी समस्या होने पर तत्काल इसकी सूचना दे। एसपी उमेश सिंह ने नकल विहीन परीक्षा करने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को भी पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर सीडीओ, सभी एसडीएम, परीक्षा प्रभारी बीएसए डा. बृजेश मिश्र सहित कई अफसर और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
उधर, बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को आठ जोन व 42 सेक्टर में बंटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नगर मजिस्ट्रेट, परियोजना अधिकारी, चकबंदी उप संचालक, पांच एसडीएम को तैनात किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिला स्तरीय अफसरों को तैनात किया गया है।
इसके अलावा परीक्षा की निगरानी के लिए छह विभागीय सचल दल बनाए गए हैं। इनमें प्रथम सचल दल का नेतृत्व बीएसए करेंगे, जबकि द्वितीय सचल दल की प्रभारी डायट प्राचार्या मीरा पाल होंगी।
तृतीय सचल दल की कमान जीआईसी प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह संभालेंगे, वहीं चौथे सचल दल के प्रभारी डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता एमपी सिंह होंगे, वहीं पांचवां सचल दल वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्य के नेतृत्व मेें चलेगा।
छठा दल डीआई दरबारी लाल गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रों का भ्रमण करेगा। इसके अलावा एक रिजर्व सचल दल बनाया गया है। जिसका नेतृत्व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी केके मिश्र करेंगेे।