फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight unreserved, four OBC and one reserved for SC in 13 bodies

Hardoi News: 13 निकायों में अध्यक्ष पद के आठ अनारक्षित, चार ओबीसी और एक एससी के लिए आरक्षित

Fri, 31 Mar 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Eight unreserved, four OBC and one reserved for SC in 13 bodies
हरदोई। नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर चली हलचल गुरुवार देर शाम शासन की ओर से निकायों के अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित आरक्षण जारी होने से और तेज हो गई है। 13 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के आठ पद अनारक्षित रखे गए हैं। चार पद ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और एक पद एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से जारी अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित आरक्षण की सूची में यहां के सात नगर पालिका परिषद में चार पद अनारक्षित रखे गए हैं। तीन पदों को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें से एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए शामिल है।
विज्ञापन

छह नगर पंचायतों में से चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए हैं। एक पद अनुसूचित जाति महिला और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी आरक्षण में विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने कहा है कि प्रस्तावित आरक्षण पर छह अप्रैल को शाम छह बजे तक निदेशालय में आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित आरक्षण जारी हो गया है। अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित आरक्षण को फाइनल करने के लिए शासनादेश के अनुसार आरक्षण की सभी प्रक्रिया पूरी कराई जाएंगी।

-----------------------
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर ये रहेगा आरक्षण
नगर पालिका परिषद - प्रस्तावित आरक्षण
बिलग्राम - अनारक्षित
शाहाबाद - अनारक्षित
मल्लावां - पिछड़ा वर्ग महिला
सांडी - पिछड़ा वर्ग
हरदोई - अनारक्षित
पिहानी - अनारक्षित
संडीला - पिछड़ा वर्ग
--------------------
नगर पंचायतों में अध्यक्ष पर पद ये रहेगा आरक्षण
नगर पंचायत - प्रस्तावित आरक्षण
बेनीगंज - अनुसूचित जाति महिला
कछौना पतसेनी - अनारक्षित
कुरसठ - पिछड़ा वर्ग महिला
गोपामऊ - अनारक्षित
माधौगंज - अनारक्षित
पाली - अनारक्षित
---------------------
आरक्षण में घट गया महिलाओं का प्रतिनिधित्व
नगरीय निकाय विभाग की ओर से पांच दिसंबर को जारी अध्यक्ष पद के प्रस्तावित आरक्षण में 13 में से छह निकायों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए गए थे। पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व को लेकर शासन स्तर से पूरी की गई जांच और आयोग की रिपोर्ट के बाद प्रस्तावित आरक्षण में बदलाव हो गया है। अब 13 में से तीन निकायों के अध्यक्ष पद ही महिला के लिए प्रस्तावित आरक्षण में शामिल हैं। वहीं, पांच दिसंबर की सूची में नगर पालिका परिषद मल्लावां, सांडी, हरदोई, संडीला एवं पिहानी और नगर पंचायत कछौना पतसेनी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed