फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight thousand homes will be dark, will get electricity connection

सौभाग्य से दूर होगा अंधेरा, और 8 हजार को मिलेंगे कनेक्शन

Sat, 26 Dec 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand homes will be dark, will get electricity connection
हरदोई। ढाई साल के अंदर सौभाग्य योजना से दो चरणों में अब तक जिले में 1 लाख 56 हजार लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया कराए जा चुके हैं। शासन ने योजना को गति देने व दिसंबर माह में अभियान चलाकर 8 हजार लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश है। अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद जनपद मेें काम कर रही कंपनी व फर्मों ने काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से वर्ष 2018-19 में शुरू की गई सौभाग्य योजना के तहत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या दूर की गई। योजना से पहले फेज में हाईटेंशन की 367 किलोमीटर, लो टेंशन की 1255 किलोमीटर लाइनें बिछाई जा चुकी हैं। एक लाख 14 हजार 106 लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया कराए गए। वहीं फेज दो में 156 किलोमीटर हाईटेंशन एवं 177 किलोमीटर लो टेंशन लाइनें बिछाई गईं। 42 हजार 349 लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं। शासन की ओर से जिले को 31 दिसंबर तक 8 हजार से अधिक लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

इच्छुक लोग करें आवेदन
सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन लेने के इच्छुक लोग जनप्रतिनिधियों के माध्यम से या सीधे उपकेंद्र पर जेई के माध्यम से भी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी व कार्य कर रहीं संस्थाएं अपने क्षेत्रों में कनेक्शन विहीन लोगों की पहचान कर उन्हें कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्शन देने में लक्ष्य की संख्या की बाध्यता नहीं है। अगर 8 हजार या इससे ज्यादा लोग आवेदन करते हैं तो उन्हें भी लाभान्वित किया जाएगा। जनपद के अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में कनेक्शन जारी कराना शुरू कर दिया है। निर्धारित समय तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
-एनके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed