फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight roads will be built with a cost of fifty lakh rupees, the Martyr's Memorial will also be renovated.

Hardoi News: पचास लाख से बनेंगे आठ मार्ग, शहीद स्मारक का भी होगा कायाकल्प

Sat, 28 Mar 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Eight roads will be built with a cost of fifty lakh rupees, the Martyr's Memorial will also be renovated.
मल्लावां। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई। लगभग दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने का निर्णय बैठक में लिया गया। इसमें 50 लाख रुपये से आठ इंटरलाॅकिंग मार्गाें का निर्माण होगा जबकि इतने ही बजट से ब्लॉक कार्यालय और शहीद स्मारक का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख डॉ. गीता वर्मा की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कार्ययोजना की जानकारी दी। बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने इलाकों में विकास कार्य के प्रस्ताव दिए हैं। हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अधिक से अधिक विकास कराने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्याें में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में एडीओ पंचायत अवधेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुराग पटेल भी मौजूद रहे। सचिन पटेल, जय सिंह, त्रिलोकी सिंह, संतोष गुप्ता, अरविंद वर्मा समेत कई सदस्यों ने भी विकास कार्य के प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed