फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight block education officers have been asked to respond to negligence.

Hardoi News: लापरवाही पर आठ खंड शिक्षाधिकारियों से जवाब तलब

Wed, 03 Jun 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Eight block education officers have been asked to respond to negligence.
हरदोई। राष्ट्रीय महत्व के जनगणना काम में लापरवाही पर आठ खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) से जवाब तलब किया गया है। काम की सुस्त गति पर डीएम अनुनय झा ने नाराजगी जताई थी। इस पर बीएसए डॉ. अजित सिंह ने नगर क्षेत्र सहित 12 विकास खंडों के काम की कम गति पर आठ बीईओ के मई माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। सभी से जवाब तलब भी किया है।
विज्ञापन




जनगणना-2027 में प्रथम चरण का काम 22 मई से शुरू हो गया लेकिन काम की सुस्त गति से जिला पिछड़ रहा है। डीएम ने मंगलवार देर शाम प्रगति समीक्षा की। इसमें नगर क्षेत्र सहित विकास खंड शाहाबाद, बावन, सुरसा, संडीला, कछौना, भरावन, कोथावां, हरियावां, टड़ियावां, अहिरोरी और बेहंदर में काम की गति अन्य ब्लॉकों व नगर से पिछड़ी थी। डीएम ने जनगणना के अपर चार्ज अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे लापरवाह बीईओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




इन बीईओ का रोका गया वेतन, जवाब मांगा

बीएसए डॉ. अजित सिंह ने डीएम की नाराजगी और काम में लापरवाही पर इन बीईओ पर कार्रवाई शुरू की है। शाहाबाद के बीईओ राजेश कुमार, बावन के बीईओ प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव, नगर क्षेत्र व सुरसा के बीईओ डीएल राना, संडीला व कछौना के बीईओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, भरावन व कोथावां के बीईओ कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हरियावां व टड़ियावां के बीईओ अनिल कुमार झा, अहिरोरी के बीईओ अनुज कुमार और बेहंदर के बीईओ राजेश राम का मई माह का वेतन रोकते हुए बीएसए ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed