{"_id":"673788289ba59446a602a30f","slug":"effect-of-fog-a-dozen-trains-coming-from-delhi-punjab-delayed-by-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1004-122584-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असर : दिल्ली-पंजाब से आने वाली एक दर्जन ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असर : दिल्ली-पंजाब से आने वाली एक दर्जन ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन
हरदोई। कोहरे के असर से ट्रेनों के पहियों की गति धीमी पड़ गई है। दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में कई-कई घंटाें की लेट लतीफी दर्ज की जा रही है। इनमें त्योहार विशेष ट्रेनों का हाल तो और भी अधिक बुरा है। त्योहार विशेष ट्रेनें तो 10 से 13 घंटे की देर से संचालित हो रही हैं। इससे यात्री काफी परेशान हो रहे हैं और रेलवे की व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं।
रेलवे ने भले ही आधुनिकीकरण को लेकर कई बड़े दांवे किए हों, लेकिन कोहरे के आगे रेलवे के सभी दावों की हवा निकल जाती है। कोहरे का दौर अभी शुरू ही हुआ है और ट्रेनों की गति समय की पटरी से नीचे उतर गई है। दिल्ली और पंजाब की ओर से आने वाली ट्रेनें काफी देर से पहुंच रही हैं। विशेष ट्रेनों में मुजफ्फरपुर से आने वाली ट्रेन 05284 क्लोन एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से, 04058 मुजफ्फरपुर स्पेशल गरीब रथ सात घंटा 35 मिनट और 04320 शाहजहांपुर लखनऊ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची।
दिल्ली से चलने वाली ट्रेन 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से दूसरे दिन आ रही है। इसके अलावा 12230 लखनऊ मेल तीन घंटे 45 मिनट की देरी से, 13010 दून एक्सप्रेस तीन घंटे, 22356 पाटलीपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटा 23 मिनट, 13308 किसान एक्सप्रेस चार घंटा 33 मिनट, 13006 पंजाब मेल 4 घंटे, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस तीन घंटा 30 मिनट, 15120 बनारस बरेली एक्सप्रेस तीन घंटे, 15012 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे और 13151 सियालदाह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्थानीय स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों में देरी हाे रही है।