{"_id":"572e3a134f1c1b083f5cddd8","slug":"education-is-such-that-awake-patriotism-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ऐसी हो जो राष्ट्र प्रेम जगाए-राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ऐसी हो जो राष्ट्र प्रेम जगाए-राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 08 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज (हरदोई)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाए। बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बालिकाओं के पढ़ीलिखी होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल शनिवार को सुभाषचंद्र बोस शैक्षिक समूह के संस्थापक लालसिंह व सरला सिंह की प्रतिमा अनावरण व छात्रवृत्ति वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज जलिहनपुर में आयोजित समारोह में उन्होंने शिक्षा के व्यवसायीकरण पर चिंता जताई। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की मशाल जलाने वाली संस्थाएं बधाई की पात्र है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की नीव रखना पुुनीत कार्य है। बच्चों में देश प्रेम की भावना जगाने वाली शिक्षा प्रदान करना और भी पुनीत कार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लालसिंह व सरला सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा रूपी पौधा रोपकर सराहनीय काम किया था, यह पौधा वृक्ष बन चुका है। इसे हरा-भरा रखने के लिए संस्था के प्रबंधक इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बालकों की तुलना में बालिकाओं को शिक्षा नहीं मिल पाती। ऐसे में बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्यपाल ने 25 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की और मल्लावां विकास मंच के 15 कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। इससे पहले राष्ट्रगान एवं अन्य कार्यक्रम हुए। इस दौरान भाजपा संासद अंशुल वर्मा, भाजपा संासद अंजू बाला, केबी सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, पंकज वर्मा, विनोद दीक्षित आदि मौजूद रहे।