फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education,hardoi,teacher,hardoi news

दो बेसिक शिक्षक बर्खास्त, वेतन धनराशि की होगी रिकवरी

Fri, 19 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
education,hardoi,teacher,hardoi news
हरदोई। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की फर्जी बीएड डिग्री लगाकर नौकरी पाने वाले तीन में से दो शिक्षकों को बीएसए ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। बीएसए ने बताया कि वेतन धनराशि की वसूली भू-राजस्व की भांति कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि सचिव की ओर से आई सूूची में शामिल तीन शिक्षकों राधेश्याम निवासी ग्राम सरनई, कांशीराम नगर, अखिलेश कुमार सिंह निवासी उदयपुर कला, बुलंदशहर एवं सतेंद्र कुमार निवासी ग्राम नवीनगर, एटा को सात दिन पूर्व कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। बीएसए ने बताया कि कोर्ट के राहत न देने के बाद सचिव ने स्पष्ट तौर पर इन शिक्षकों को पद से हटाने और रिकवरी करने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने बताया के राधेश्याम ने स्पष्टीकरण दिया था, लेकिन उस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। इधर सतेंद्र कुमार की ओर से सात दिन के भीतर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद आरोप सिद्ध मानते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। इसके अलावा तीसरे शिक्षक अखिलेश का स्थानांतरण ंबुलंदशहर हो गया था। उनकी बर्खास्तगी के लिए बुलंदशहर के शिक्षा विभाग को पत्र व अन्य जानकारियां भेज दी गईं हैं। बीएसए ने बताया कि इन दोनों बर्खास्त शिक्षकों से वेतन वसूली भू राजस्व की भांति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed