{"_id":"626c2fb01457e5529d1f3a9c","slug":"eddie-tested-the-reality-of-100-bed-hospital-found-flaws-hardoi-news-knp6940460185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी ने 100 बेड अस्पताल की परखी हकीकत,मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी ने 100 बेड अस्पताल की परखी हकीकत,मिली खामियां
विज्ञापन
हरदोई। अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गिरिजा शंकर पांडेय ने शुक्रवार को नयागांव स्थित 100 बेड अस्पताल का निरीक्षण कर हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। कई कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
नयागांव में सीएमओ कार्यालय परिसर में 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय संचालित है। शुक्रवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गिरिजा शंकर पांडेय ने अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी ली।
पता चला कि ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज परामर्श लेते हैं। उन्होंने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या के बारे मेें पूछताछ की। साथ ही अस्पताल में मौजूूद सुविधाओं की जांच की। अस्पताल में भरपूर स्टॉफ और सुविधाओं होने के बावजूद ओपीडी में मरीजों की संख्या कम मिलने पर एडी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमएस को ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद ओपीडी में दवाओं की उपलब्धता आदि जांची। एडी को अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सीएमएस ने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई करने की बात कही। सीएमएस डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. प्रतीक नलवा भी मौजूद रहे।