{"_id":"63efda9963077274e803bc1c","slug":"ed-raids-two-colleges-confidential-records-seized-hardoi-news-knp743514924-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: दो महाविद्यालयों के ईडी ने जप्त किए अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: दो महाविद्यालयों के ईडी ने जप्त किए अभिलेख
विज्ञापन
हरदोई/ भरावन/ बेहंदर। स्कालर शिप स्केम को लेकर केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी जनपद के दो विद्यालयों के अभिलेख व संचालक को अपने साथ ले गई। दोनों महाविद्यालयों में ईडी के अधिकारियों ने कई घंटे तक रिकार्ड खंगाले। छात्रवृत्ति से संबंधि त गोपनीय दस्तावेज टीम अपने साथ ले गयी है। छापेमारी से जनपद के शिक्षा मफियाओं में खलबली मच गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की टीम ने गुरुवार को सुबह 6 बजे से देर रात 12 बजे तक जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी व जीविका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मदारपुर कुकुरा भरावन में दस्तावेज खंगाले। उसके बाद वह अभिलेख और प्रबंधक राम गोपाल गौतम को अपने साथ ले गई। ईडी के साथ केंद्रीय बल कॉलेज व हॉस्पिटल गेट पर तैनात रहा किसी को रात 12 बजे तक अंदर जाने और बाहर आने की इजाजत नहीं दी। शुक्रवार की सुबह फार्मेसी कॉलेज व हॉस्पिटल सामान्य स्थिति में शुरू हो गया।
वहीं बेहंदर क्षेत्र के जेपी वर्मा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में भी गुरुवार की देर रात को ईडी ने छापा मारा था। यहां टीम ने शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक अभिलेखों की जांच की। ईडी टीम की कार्रवाई के कॉलेज के बाहर और अंदर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। टीम ने प्रबंधतंत्र से कॉलेज के अभिलेख कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक विजय कुमार का कहना है कि ईडी की टीम ने छात्रवृत्ति से संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराकर ले गये हैं। उनका कहना है कि टीम किसी को यहां से लेकर नहीं गई है।