फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw overturns while saving bike rider, one dead

Hardoi News: बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns while saving bike rider, one dead
कछौना। लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ई-रिक्शे में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा निवासी गिरीशचंद्र (50) अपनी पत्नी गुड्डी देवी समेत परिवार के नौ लोगों के साथ ननिहाल बघौली थाना क्षेत्र के सौतेरा मठिया जा रहे थे। कछौना में एक ई-रिक्शा बुक किया। सुन्नी गांव के पास एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया। उसे बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार सभी लोग नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कछौना पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गिरीशचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मिश्रीलाल और उनकी पत्नी को सीएचसी में भर्ती किया गया है। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ बघौली विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed