फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw overturns after collision with DCM, seven injured

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, सात घायल

Fri, 05 Apr 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 05 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after collision with DCM, seven injured
कछौना (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में भीरीघाट मोड़ पर एक डीसीएम ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा में सवार सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया। यहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद डीसीएम और ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कछौना चौराहा से बघौली चौराहा के बीच आवागमन के लिए ई-रिक्शा चलते हैं। ऐसे ही एक ई-रिक्शा पर शुक्रवार दोपहर कछौना चौराहा से सात सवारियां बैठी थीं। इनमें से कुछ को बघौली चौराहा और कुछ को समसापुर जाना था। भीरीघाट मोड़ के पास एक डीसीएम ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार बघौली निवासी जसकरन (45), नगदीपुरवा निवासी संदीप (25) और उसकी पत्नी उमा (24), समसपुर निवासी अजयपाल (38), शांती देवी (45) और उसकी पुत्री स्नेहा सिंह (21) व बीकापुर निवासी मुल्ला (50) घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से नीलम, स्नेहा और अजयपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से चला गया। कछौना कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटना करने वाली डीसीएम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed