फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-KYC of job card holders has not picked up pace

Hardoi News: जॉब कार्डधारकों की ई-केवाईसी नहीं पकड़ पाई गति

Mon, 08 Dec 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
E-KYC of job card holders has not picked up pace
हरदोई। मनरेगा जॉब कार्डधारकों की इलेक्ट्रॉनिक-नो यार कस्टमर (ई-केवाईसी) गति नहीं पकड़ पा रहा है। 19 विकास खंडों की 1,293 ग्राम पंचायतों के 2,67,620 श्रमिकों में से अभी तक 1,02,225 श्रमिकों की ही ई-केवाईसी हो पाई है।
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी कराए जाने की व्यवस्था भारत सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्रालय ने दी है। इसी क्रम में जिले में भी जॉब कार्डधारक परिवारों की ई-केवाई कराई जा रही है। जिले में 2,67,620 श्रमिकों की ई-केवाईसी कराई जानी है जिसमें 2,67,473 श्रमिकों के आधार मनरेगा वेबसाइट पर जोड़ दिए गए हैं। परंतु अभी तक 1,2,225 श्रमिकों की ही ई-केवाईसी हो पाई है। बताया कि विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में अधिकारियों-कर्मचारियों के लगे होने से ई-केवाईसी का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि एसआईआर अभियान के साथ ही एक दिन में औसतन 17-18 हजार श्रमिकों की ई-केवाईसी हो पा रही है जबकि उसे और गति दिए जाने की आवश्यकता है। बताया कि अभी तक 38.22 प्रतिशत श्रमिकों की ई-केवाईसी हो पाई है जल्द ही उसे गति दी जाएगी जिससे सभी श्रमिकों की ई-केवाईसी पूरी होने से उन्हें मजदूरी और भुगतान दिए जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed