फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   During the middle of treatment, own broke injured in clash

मारपीट में घायल अधेड़ ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
During the middle of treatment, own broke injured in clash
मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी। - फोटो : logo

हरदोई। मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र लोनार अंतर्गत रायपुर छैंया निवासी रमेश पाल सिंह (55) 23 अप्रैल को चाचा वीरेंद्र सिंह के साथ गांव के ही दूसरे मोहल्ला में गेहूं की तौल कराने गया था।

विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अखिलेश सिंह और उसके पुत्र धनंजय, पंकज सिंह व अंकित सिंह आदि ने हमला बोल दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों के बीच विवाद की वजह एक कुत्ते को पीटकर तालाब में डालना बताया जा रहा है। छोटे भाई देवेश के अनुसार उसके घर के  सामने तालाब है, गांव के ही कुछ लोगों ने कुत्ते को पीटने के बाद तालाब में ही डाल दिया था। हमलावरों का कहना था कि कुत्ते को रमेश ने पीटा है। इसी बात की खुन्नस में मारपीट हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। देवेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में अखिलेश समेत उसके पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर और अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed