फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   duplicate mobil oil supply to nepal

नेपाल तक होती थी नकली मोबिल ऑयल की सप्लाई

Wed, 25 Oct 2017 11:31 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Wed, 25 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
duplicate mobil oil supply to nepal
बरामद ड्रम और मोबिल केन। - फोटो : अमर उजाला

कस्बे में अरसे से संचालित अवैध मोबिल ऑयल फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की छापेमारी मंगलवार रात भर भी जारी रही। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां लगी हैं। सल्लिया रोड पर बाग मेें स्थित गोदाम में माल स्टाक किया जाता था। यहीं से माल की सप्लाई पड़ोसी जिलों के साथ नेपाल तक की जाती थी। 

विज्ञापन

मंगलवार को क्राइम ब्रांच व पुलिस ने कस्बे में चपरतला रोड और कटरा बाजार स्थित तीन मकानों में छापे मारे थे। छापे के दौरान भारी मात्रा में नकली मोबिल ऑयल, ऑयल बनाने के उपकरण, पैकिंग की मशीनें व नकली लेबल बरामद हुए थे। वहीं मंगलवार की भी छापेमारी जारी रही। रात में हुई छापेमार कार्रवाई में नकली मोबिल ऑयल बनाने में प्रयुक्त होने वाले केमिकल का जखीरा मिला है। देर रात पुलिस ने सल्लिया रोड स्थित बाग में बने गोदाम में और चपरतला रोड पर बने मकान में भी छापा मारा। सूत्र बताते हैं कि तैयार माल बाग में बने इसी गोदाम में स्टोर किया जाता था और यहीं से उसकी सप्लाई आस पास के जनपदों से लेकर नेपाल तक की जाती थी। जांच में ये भी पता चला है कि ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगाकर तैयार किया गया माल दुकानदारों को कम कीमत पर मुहैया कराया जाता था। जबकि इसे बेचा ब्रांडेड कंपनी के रेट पर जाता था। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। माल बनाने के साथ बड़ी मात्रा में माल खरीदने वाले भी पुलिस की रडार पर हैं। क्राइम ब्रांच और पुलिस की कार्रवाई बुधवार देर शाम तक जारी रही। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बरामद माल की डिटेल तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed