{"_id":"6622aca9ea871c947b06e1e0","slug":"dumper-crushes-couple-who-fell-after-hitting-bike-wife-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113479-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक से टकराकर गिरे दंपती को डंपर ने कुचला, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक से टकराकर गिरे दंपती को डंपर ने कुचला, पत्नी की मौत
Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कछौना कोतवाली के सामने बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक पर सवार दंपती सड़क पर गिर गए, इसी दौरान दोनों एक डंपर के नीचे आ गए। गंभीर रूप से घायल दंपती को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज चल रहा है।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के पुरवा निवासी मोहित सिंह (32) अपनी पत्नी प्रिया सिंह (30) के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से खरीदारी के लिए कछौना गए थे। देर रात दोनों वापस घर जा रहे थे। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली के सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मोहित की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान उधर से निकल रहे मार्ग निर्माण करा रही कंपनी के डंपर ने मोहित और प्रिया को कुचल दिया। दोनों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। सीएचसी से दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में प्रिया की मौत हो गई, जबकि मोहित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मोहित और प्रिया की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उनके कोई बच्चे नहीं हैं। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।