{"_id":"58e7ddce4f1c1b41485b7472","slug":"due-to-the-breakdown-of-electric-wire-there-was-a-fire-in-the-flour-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटने से आटा-चक्की में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार टूटने से आटा-चक्की में आग लगी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
एलटी लाइन टूटने से लगी आग से चक्की में जला सामान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास एलटी लाइन का तार टूटने से छप्पर में आग लग गई। इससे चक्की की मशीनें, चार बाइक और नगदी सहित करीब पांच लाख का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से दो दमकल करीब एक घंटे में आग पर काबू पा सकीं। शुक्रवार सुबह लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास रिषी का मकान है। मकान के आगे के हिस्से में रिषी आटा-चक्की और धान मशीन लगाए हैं। चक्की के आगे छप्पर रखे थे। छप्पर के ऊपर से एलटी लाइन निकली है। गुरुवार रात करीब एक बजे एलटी लाइन का तार टूटकर छप्पर पर जा गिरा, इससे आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं होने से परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ रिषी ग्रामीणों की मदद से आग को काबू करने में जुट गया लेकिन आग विकराल होती जा रही थी। करीब एक घंटे बाद दमकल की एक गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
एक गाड़ी का पानी खत्म हो गया लेकिन आग काबू नहीं हो पाई। इस पर दूसरी गाड़ी बुलाई गई। करीब करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में चक्की का काफी सामान जल गया। शुक्रवार सुबह लेखपाल ने घटनास्थल का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाई।
रिषी ने बताया कि आग से चार बाइक, दो साइकिल, तीन कूलर, 15 बोरी गेहूं, 60 बोरी आटा, 10 बोरी चावल, मोटर, पंखे, मशीनों और नौ हजार रुपये जल गए। अग्निकांड में करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।