{"_id":"6a4beec315ad486ba205b1df","slug":"due-to-tamping-work-on-moradabad-bareilly-railway-section-the-route-of-trains-changed-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152689-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर टैंपिंग कार्य के चलते बदला ट्रेनों का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर टैंपिंग कार्य के चलते बदला ट्रेनों का रूट
विज्ञापन
हरदोई। यात्रियों की रेल यात्रा कुछ दिनों के लिए मुश्किल भरी हो सकती हैं। बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर टैंपिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग और नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसमें हरदोई से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के अतिरिक्त रुकने वाली भी ट्रेन शामिल हैं। जिनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर टैंपिंग कार्य चार जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक कुल 25 ट्रैफिक ब्लॉक स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि नौ, 18 और 28 जुलाई को कोई ट्रैफिक ब्लॉक नहीं रहेगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से देरी से चलाई जाएंगी।
इनमें ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस तीन, पांच, सात, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट मार्ग से चलेगी और रामपुर स्टेशन पर नहीं आएगी। ट्रेन बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट में रुकेगी। ट्रेन 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस तीन और 29 जुलाई को मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन रामपुर, मिलक, क्लटरबकगंज पर नहीं रुकेंगी। वहीं, ट्रेन 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस को 26 जुलाई को 30 मिनट और ट्रेन 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को चार, आठ 11 और 15 जुलाई को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसके अलावा कई रनथ्रू ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।