फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to enmity, family was beaten up after entering the house, four seriously injured

Hardoi News: रंजिश में घर में घुसकर परिवार को पीटा, चार गंभीर

Tue, 09 Jun 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, family was beaten up after entering the house, four seriously injured
फोटो-35- घायल सुमित। संवाद - फोटो : सांकेतिक
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के हरचंदापुर गांव में रजिंशन एक परिवार को गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर पीट दिया। लाठी-डंडों से पिटाई से घायल लोग पहले सीएचसी कछौना फिर वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। इमरजेंसी में उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरचंदापुर गांव निवासी श्याम कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं और खेती किसानी करते हैं। उनके पुत्र सुमित (21) ने बताया कि गांव में पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोग मतभेद को लेकर रंजिश मानते हैं। उन लाेगों ने सोमवार की रात को भी उसे बुलाकर गाली गलौज किया था। मंगलवार की सुबह जब उसका छोटा भाई वंश (17) गांव में ही एक परचून की दुकान पर सामान लेने गया तो उक्त पांच लोगों ने पहले उसे गाली दी और दौड़ा लिया।
विज्ञापन

वह भाग कर घर आ गया तो सभी ने हॉकी, लोहे की रॉड और लाठियों से परिवार के सभी सदस्यों को पीट दिया। पिटाई से उसके अलावा वंश, उसके पिता श्याम कुमार (50), बड़े भाई अमित (25) और मां सुनीता (48) गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बीच बराव कर उन्हें बचाया और कछौना सीएचसी भेजा। जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-35- घायल सुमित। संवाद

फोटो-35- घायल सुमित। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो-35- घायल सुमित। संवाद

फोटो-35- घायल सुमित। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed