{"_id":"594d55bd4f1c1b39628b471e","slug":"dua-pray-for-the-good-of-the-nation-bye-bye-bye","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज में मुल्क की सलामती की दुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज में मुल्क की सलामती की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर की जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को शहर के साथ जिले भर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिदों में जुटे लोगों ने अल्लाह से मुल्क की सलामती की दुआ की। शहर समेत जिले भर की मस्जिदों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
शहर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद इजहार काशमी ने नमाज से पहले बयान करते हुए कहा कि जकात सभी पर फर्ज है, सभी लोग इसे हर हाल में निकालें। अल्लाह की रजा और खुशामदीह के लिए जब कोई भूख प्यास छोड़कर रोजा रखता है तो अल्लाह पाक उसके सारे गुनाह माफ कर देते हैं।
विज्ञापन
रोजेदार के लिए रहमतों के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। मुफ्ती ने कहा कि जकात का हिसाब यह है कि साढ़े सात तोला सोना या साढ़े बावन तोला चांदी, उसके बराबर अन्य कोई माल आपके पास है तो उस पर ढाई फीसदी जकात निकालना सबका फर्ज है। कहा कि ईद की नमाज से पहले हर मुस्लिम मर्द व औरत पर फितरह देना वाजिब है।
विज्ञापन
बताया कि रमजान में अलविदा की नमाज तीसरे अशरे में पड़ती है। बयान के बाद जामा मस्जिद समेत शहर व जिले भर की मस्जिदों में मुस्लिमों ने अलविदा की नमाज अदा की और अल्लाह पाक के आगे हाथ फैलाकर मुल्क की सलामती की दुआ मांगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में अमन चैन की दुआ मांगी
पिहानी (ब्यूरो)। नगर की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने नमाज अदायगी के बाद देश और दुनिया में अमन चैन कायम होने की दुआ मांगी। मस्जिदों व चैराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी व कोतवाल पवन कुमार त्रिवेदी शहर में भ्रमण करते रहे।
नमाज से पहले तकरीर फरमाते हुए उलमा-ए-कराम ने जकात और फितरे के मसायल समझाए। उलमा-ए-कराम ने कहा कि रमजान के चंद दिनों में इबादत कर सभी को अल्लाह से गुनाहों पर माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद नमाज अदा की गई। मोहल्ला इस्लामगंज में जगह कम पड़ने पर लोगों ने मस्जिद और मदरसे की छतों और सड़क पर बैठकर नमाज अदा की।
मस्जिद उस्मान गनी पर नमाज पढ़ने के लिए पहुंची भीड़ को देख कर प्रशासन ने पिहानी हरदोई मार्ग को ब्लॉक कर दिया। लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ी। जामा मस्जिद कटराबाजार में मौलाना सुलेमान, मस्जिद हसनैन मीरसराय में हाफिज वकील, शिया जामा मस्जिद में मौलाना फरमान अली, मस्जिद छोटा कुआं में मौलाना सबीहुददीन कासमी, बड़ेे कुएं वाली मस्जिद में मौलाना अताउल्लाह, खजूर वाली मस्जिद में मौलाना सगीर कासमी व मस्जिद सैयदना सिद्दीके अकबर में कारी फहीमुददीन ने नमाज अदा करवाई।
उधर, बड़ी पिहानी में सुबह से लेकर अलविदा नमाज अदायगी के बाद तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रोेजेदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि कंजड़ चौराहे के निकट तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई है, दोपहर के बाद तक मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
मुल्क की सलामती को उठे हजारों हाथ
मल्लावां/माधौगंज। कस्बे से लेकर नगर में स्थित मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज के चलते मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज अता कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। मल्लावां कस्बे की कटरा मस्जिद, छत्ताटोला, भगवंतनगर, बाजीगंज, काजीटोला, गोवर्धनपुर, खजुआ तालाब, बंदीपुर, के आलावा ग्रामीण क्षेत्र में राघौपुर, मटियामऊ, बिराईचमऊ, हरपुरा, बांसा, गंजजलालाबाद, सराय सुल्तान, सराय गौरी आदि में स्थित मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई।
कोतवाल आरपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। माधौगंज कस्बा स्थित जामा मस्जिद और किदवई नगर मोहल्ला की मस्जिद समेत नेवादा, भमकरा, कुरसठ आदि में स्थित मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कर लोगों ने अमन चैन की दुआ की। उधर, हरपालपुर क्षेत्र के ककरा, महितापुर, करनपुर मतनी व दहेलिया ईदगाह, ज्योतिपुरवा व हरपालपुर मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी गोविंद नारायन सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
उधर, बिलग्राम नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों मे अलविदा की नमाज में मस्जिदों मे भारी भीड़ उमड़ी। नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क की सलामती की दुआ की। जामा मस्जिद ऊपर कोट, बड़ी मस्जिद, मलकंठ वाली मस्जिद, अता मियां वाली मस्जिद समेत नगर व ग्रामीण इलाके की जरौली शेरपुर, रहुला, दिवाली, हीरापुर रोशनपुर आदि गांव में स्थित मस्जिदों में लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की और अल्लाह से मुल्क की सलामती की दुआ मांगी।