फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drowned,died,hardoi news,young man,tank of the temple

मंदिर के कुंड में नहाने गया युवक डूबा, मौत

Sat, 22 May 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Drowned,died,hardoi news,young man,tank of the temple
हरदोई। अहिरोरी मंदिर के कुंड में नहाते वक्त युवक डूब गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे उसका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया मजरा खाड़ाखेड़ा निवासी हरिपाल (25) शनिवार की सुबह लगभग सात बजे अहिरोरी स्थित मंदिर/आश्रम गया था। वह मंदिर के पास बने पक्के तालाब/कुंड में नहाने लगा।
विज्ञापन

गहरे पानी में जाने पर वह डूब गया। आस पास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। शाम 5 बजे लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला जा सका।
परिजनों ने बताया कि हरिपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह मानसिक रोगी था, बरेली से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed