फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dropped two degrees, more likely to fall

दो डिग्री गिरा, अभी और गिरने की संभावना

Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dropped two degrees, more likely to fall
फोटो-9-शहर के सांडी रोड पर कोहरे के दौरान गुजरता बाइक सवार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार की देर रात से गुरुवार की सुबह तक छाए रहा कोहरा व चली ठंडी हवाओं ने पारे को दो डिग्री तक नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन

सीजन में पहली बार गुरुवार की सुबह ठंड मेें लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह छाए कोहरे एवं ठंडी हवाओं के चलने के बाद ठंड बरकरार रही तो वहीं जन जीवन पटरी पर नहीं दिखा। दोपहर बाद धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। घरों में मौजूद लोग अपनी छतों पर तो दुकानों के लोग धूप सेंकने सड़कों पर पहुंच डेरा जमाये देखे गए।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में ठंड व कोहरा अभी पुराने वर्षों की अपेक्षा अपने तेवर नहीं दिखा पाया है। इसके बाद यह कहना कठिन लग रहा है कि इस बार ठंड कैसी पड़ेगी। फिलहाल गुरुवार को ठंड जोर मारती दिखाई दी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को दो डिग्री पारा और नीचे आ गया।
विज्ञापन

उधर, अभी तक गर्म कपड़ों (वूलेन गारमेंट्स) का बाजार कुछ ठंडा था। हाल में बढ़ी ठंड ने बाजार को गर्म कर दिया है। दुकानदार अमित व अज्जू आदि का कहना है कि हैवी व लॉग वुलेन गारमेंट्स की मांग बढ़ने से 50 से 60 फीसदी खरीददारी बढ़ी है। अलग-अलग रंगों व डिजाइनों के टोपी, मफलर मौजूद नजर आने लगे हैं। दुकानों के अलावा फुटपाथ पर इनकी बिक्री कुछ ज्यादा हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा ब्लैक, ब्लैक रेड, ग्रे व चाकलेट कलर की डिमांड ज्यादा है। दुकानदारों का कहना है कि इनकी खपत इस बार ज्यादा देखने को मिल रही है। इनके रेट 100 से 250 रुपये प्रति पीस तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed