फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drone survey of Hardoi Gursahaiganj rail line started

हरदोई गुरसहायगंज रेल लाइन का ड्रोन सर्वे शुरू

Sat, 30 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Drone survey of Hardoi Gursahaiganj rail line started
हरदोई। रेल लाइन से जिले को कन्नौज से जोड़ने का सपना साकार होने की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे ने रेल लाइन का सर्वे शुरू करा दिया है। दिल्ली की मेसर्स ट्रांसलिंक नामक कंपनी के अधिकारियों और टीम ने जिले मेें डेरा डाल दिया है। कंपनी ने ड्रोन से रेल लाइन का सर्वे शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 के बजट में हरदोई से कन्नौज के गुरसहायगंज तक नई रेल लाइन की स्वीकृति देते हुए रेलवे मंत्रालय ने इसे पिंक बुक में शामिल किया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हरदोई से गुरसहायगंज तक लगभग 52 किलोमीटर रेल लाइन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

यह लाइन आगे जाकर कन्नौज और कानपुर से मिलेगी। रेलवे मुख्यालय ने रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू करा दिया है। डिप्टी चीफ इंजीनियर भूमि, रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस दिल्ली के निर्देश पर नामित की गई दिल्ली की कंपनी मेसर्स ट्रांसलिंक ने 23 जनवरी से जिले में पहुंच कर ड्रोन से प्रस्तावित रूट तक रेल लाइन का सर्वे और टोपोग्राफिकल सर्वे (जीपीएस के जरिये) शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सर्वे में एक से दो माह का वक्त लगेगा। सर्वे पूरा होने पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) रेलवे मुख्यालय भेजी जाएगी। डीपीआर सम्मिट होने के बाद मुख्यालय डीपीआर का परीक्षण करेगा। इसके भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी।
व्यापारियों और किसानों से लिया था फीडबैक
वर्ष 2016-17 में हरदोई से गुरसहायगंज के बीच नई रेल लाइन का विभागीय सर्वे करने के दौरान अधिकारियों ने हरी सब्जी उपजाने वाले बिलग्राम क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों समेत अन्य वर्गों से भी फीडबैक लिया था। किसानों और व्यापारियों ने कन्नौज और सीधे कानपुर से हरदोई के जुड़ जाने की संभावना को कारोबार के लिए हितकर बताया था।

गंगा नदी पर पुल का निर्माण भी प्रस्तावित
हरदोई से बिलग्राम सांडी होते गुरसहायगंज तक जाने वाली रेल लाइन छिबरामऊ के पास गंगा नदी को पार करेगी। रेलवे ने गंगा नदी पर पुल का निर्माण भी प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed