फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DRM systems were derailed at the station

डीआरएम को स्टेशन पर पटरी से उतरी मिलीं व्यवस्थाएं

Fri, 29 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 29 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
DRM systems were derailed at the station
रेलवे के ईस्टर्न गेट का शुभारंभ करने गुरुवार को जनपद आए मंडल रेल प्रबंधक को स्थानीय स्टेशन पर काफी खामियां मिलीं। पटरियों का रखरखाव और साफ सफाई की स्थिति बेहतर न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीआरएम ने की-मैन सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सुधार के निर्देश दिए। ईस्टर्न गेट का सांसद और डीआरएम ने फीता काटकर शुभारंभ किया और पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए माल गोदाम की ओर ईस्टर्न गेट का निर्माण कराया गया। जिसका शुभारंभ गुरुवार को सांसद अंशुल वर्मा और मंडल रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया।  इससे पहले मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर तमाम खामियों को पकड़ा। प्लेटफार्म पर साफ सफाई और कैंटीन का निरीक्षण किया। यात्री प्रतीक्षालय के शौचालयों की साफ सफाई भी देखी। कुछ स्थानों पर सफाई में कमी होने पर साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जबकि पटरियों के निरीक्षण के दौरान दो ज्वाइंटों में अधिक गैंपिंग और ज्वाइंटों को बोल्ट से सही ढंग से न कसे जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट भी भेजने के लिए कहा। डीआरएम ने इसके अलावा टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर, वाहनों के आवागमन व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित निर्माण की भी रूपरेखा को समझा और इस्टीमेट तैयार कर अधिकारियों को भेेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीनियर डीसीएम सहित स्टेशन अधीक्षक रामरतन, एईएन अमित कुमार, आरपीएफ कमांडर बचे सिंह, डीके शर्मा, आशुतोष कुमार, सतीश श्रीवास्तव, बबलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच डिस्प्ले बोर्ड को सांसद ने दिए 40 लाख
सांसद अंशुल वर्मा ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और तीन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए अपनी निधि देने का पत्र दिया। डीआरएम ने बताया कि इलेक्ट्रानिक कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने को करीब 40 लाख रुपये का इस्टीमेट बना है। सांसद निधि से इस कार्य को जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा, अजीत सिंह बब्बन आदि मौजूद रहे।

नवीन गेट से बाहर निकाले जाएंगे वाहन
रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने मुख्य गेट से अंदर की सड़क को वन-वे कर दिया और पत्थरों से उनके लिए एक रास्ता तैयार किया लेकिन ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी ने सभी व्यवस्थाओं को दरकिनार कर दिया। अब ईस्टर्न गेट बनने के बाद डीआरएम ने पूरे मार्ग को वन-वे करने का निर्देश दिया। अब ऑटो रिक्शा व वाहन मुख्य गेट से अंदर तो आ सकते हैं लेकिन उन्हें ईस्टर्न गेट से वापस जाना होगा। प्लेटफार्म की सीढ़ियों के पास वह खड़े भी नहीं हो सकेंगे। जबकि ईस्टर्न गेट से वाहन आ भी सकेंगे।

घरेलू सिलेंडर के प्रयोग पर जताई नाराजगी
डीआरएम ने कैंटीन में खाद्य सामग्री और रेल नीर बोतलों का निरीक्षण किया। साथ ही कैंटीन में प्रयोग होने वाले गैस सिलेंडरों की भी जानकारी ली। एक कैंटीन में घरेलू सिलेंडर के प्रयोग पर नाराजगी व्यक्त की और पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही प्रतिदिन 10 दिन तक कैंटीन में प्रयोग होने वाले सिलेंडरों की रिपोर्ट मांगी।


लगेगी टिकट व वॅाटर वेंडिंग मशीन
स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन लगाने के साथ  वॉटर वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी। डीआरएम प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि रेलवे ए श्रेणी और ए-वन श्रेणी के स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है। जिसके क्रम में हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी टिकट और वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। यात्री मशीन में पैसे डालकर टिकट ले सकेगा। यात्रियों को टिकट की लाइनों से छुटकारा मिलेगा। वॉटर वेंडिंग मशीन से पानी भी शुद्ध मिलेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed