Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drink alcohol at dhaba, behave rudely after asking for Rs 470 for food, inspector suspended

Hardoi News: ढाबे पर शराब पी, खाने के 470 रुपये मांगने पर अभद्रता, दरोगा निलंबित

Sat, 07 Sep 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Drink alcohol at dhaba, behave rudely after asking for Rs 470 for food, inspector suspended
हरदोई। शराब पीने के बाद ढाबे पर खाना खाने और खाने के 470 रुपये मांगे जाने पर विवाद करना पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक के लिए मुसीबत का सबब बन गया।
विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच सीओ शाहाबाद से कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच सीओ लाइन को सौंपी गई है। सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
पाली थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात मृत्युंजय प्रताप नारायण सिंह बीते रविवार को रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास सैनी ढाबा पर खाना खाने गए थे। उनके साथ लौकहा गांव के दो लोग और भी थे। ढाबे पर शराब पीने के बाद उपनिरीक्षक ने खाना खाया। खाने के रुपये ढाबा संचालक ने मांगे तो उपनिरीक्षक ने विवाद कर दिया। गाली गलौज करते हुए ढाबा संचालक से अभद्रता की। इसका वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने वीडियो की जांच सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा से कराई। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर मृत्युंजय प्रताप नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि विस्तृत जांच सीओ लाइन को सौंपी गई है। उनसे सात दिन में रिपोर्ट देेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed