{"_id":"57bde9954f1c1b3e07d4ee19","slug":"dressed-home-court-will-today-laddu-gopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजे घर दरबार, आज आएंगे लड्डू गोपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजे घर दरबार, आज आएंगे लड्डू गोपाल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महोत्सव में पूरा जिला कृष्ण की भक्ति में रमा नजर आ रहा है। मंदिर तो जन्माष्टमी के पर्व पर फूलों और बिजली की झालरों से सजे नजर आए। वहीं, घरों में श्रीकृष्ण जन्म को लेकर तैयारियां जोरों पर दिखाई दीं। मंदिरों व घरों में सजावट करने के लिए बाजारों में भी रौनक रही। वहीं, सजावट की सामग्री खरीदारी करने के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ दुकानों पर दिखी।
विज्ञापन
जिले में जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। शहर के सभी छोटे बड़े मंदिराें में आकर्षक सजावट की गई। फूलों और बिजली की झालरों के अलावा मंदिरों को रंगबिरंगी झंडियों से सजाया गया। मंदिरों के अलावा घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाने की तैयारी पूरे दिन होती रहीं। घरों की सजावट के लिए बाजारों में भी काफी रौनक नजर आई। बाजार में सजावट की सामग्री के अलावा भगवान के वस्त्र व मुकुट आदि की खरीदारी जोरों पर रही। मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण जन्म के लिए नारदार खीरों की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
बाजारों में कान्हा की पोशाकों के साथ ही मोरपंखी, वंशी, पीतल, स्टोन, धातु व लकड़ी के झूले, कुंडल आदि शृंगार सामग्री उपलब्ध है। जो श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। कहना गलत न होगा कि बाजारों में सिर्फ कान्हा और कान्हा ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वृंदावन के कलाकार सजा रहे दरबार
शहर में कई स्थानों पर झांकियां सजाई गई हैं। वैसे तो श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। इसलिए पुलिस लाइन और थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकियों का आयोजन हमेशा से किया जाता रहा है। शहर में पुलिस लाइन स्थित मंदिर में झांकियों में नाग नथैया, श्रीकृष्ण जन्म, राक्षसों का वध, वस्त्र हरण व कंस वध की लीलाओं की प्रदर्शनी की तैयारी है। वहीं, शहर के काशी नाथ मंदिर में राधा कृष्ण की झांकी सजाई जा रही है। अनिल महेंद्रा ने बताया कि यहां झांकी वृंदावन के विश्वनाथ के नेतृत्व में सजाई जा रही है। झांकी का आयोजन 25, 26 व 27 अगस्त को होगा।
ये हैं दाम
जनमाष्टमी पर श्रद्धा पर कीमतें भारी पड़ रही हैं। पीतल व अन्य मेटल से बनी कान्हा की मूर्तियां जहां 300 से लेकर 600 रुपये तक, परिधान 20 रुपये से लेकर दो सौ रुपये, झूला 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के मिल रहे हैं।
मखाने में छाई महंगाई
प्रसाद में मेवों के साथ साथ महंगाई भी छाई है। दुकानदार जय ने बताया कि मखाना 500 रुपये किलो, किसमिश 400 रुपये किलो, चिरौंजी 1000 रुपये किलो, काजू 600-700 रुपये किलो, गोंद 250 रुपये किलो, खरबूजा का बीजा 400 रुपये किला, गरी 130-140 रुपये में बिक रही है। इधर खीरा भी 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।