{"_id":"58cada694f1c1bb22132a2a3","slug":"dreaded-by-hindi-15929-did-not-come-to-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी से घबराए, 15929 परीक्षा देने नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी से घबराए, 15929 परीक्षा देने नहीं आए
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्रीवेणीमाधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में परीक्षा देती छात्राएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। यूपी बोर्ड की परीक्षा की पहली पारी में 15929 परीक्षार्थियों ने पेपर नहीं दिया। पहली पाली में दसवीं और दूसरी पाली में बारहवीं कक्षा का हिंदी प्रथम प्रशभन पत्र का पेपर था। दोनों ही पालियों में सरल पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं खिलखिलाते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर निकले।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दसवीं और बारहवीं में हिंदू हिंदी प्रथम प्रशभन का पेपर हुआ। दसवीं में 71358 और बारहवीं में 59208 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे थे। परीक्षा के लिए जिले में 269 केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को पहली पाली में दसवीं के 15929 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
दसवीं में 55358 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। सरल पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। जीजीआईसी हरदोई से परीक्षा देकर निकली स्वाती यादव व उत्कृष्णी ने बताया कि पेपर काफी सरलथा। सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं। सभी प्रशभन कोर्स से ही पूछे गए थे।
विज्ञापन
जीआईसी से परीक्षा देकर निकले छात्र कर्तव कृष्ण पांडेय ने बताया कि गुरुजी के बताए टिप्स से पेपर हल करने में सहूलियत रही। छात्र गोविंद ने बताया कि सॉल्वड पेपर से प्रशभनपत्रों को हल करने का अभ्यास आज काम आया है। सभी प्रशभनों के उत्तर लिखे हैं।
नकल पर नकेल कसने के लिए डीएम विवेक वार्ष्णेय ने एएसपी पूर्वी बीसी दुबे व डीआईओएस कमलाकर पांडेय के साथ पाली में सदाशिव इंटर कॉलेज नानकगंज झाला, महागुरू गोरखनाथ बालिका इंटर कॉलेज नयागांव मुबारकपुर, श्री त्रिलोकचंद्र इंटर कॉलेज कसरावां, स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मलिहामऊ का निरीक्षण किया।
द्वितीय पाली में डीएम ने एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्र के साथ शिवम इंटर कॉलेज, देवदरबार इंटर कॉलेज सांडी, श्रीगंगा शक्ति बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सांडी, नरपति सिंह इंटर कॉलेज तिराहा सांडी और मुनेश्वर सिंह इंटर कॉलेज ककरा हरपालपुर का निरीक्षण किया।
दोनों ही पालियों में किसी भी केंद्र पर कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। डीएम ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर कम रोशनी होने पर डीआईओएस से नाराजगी जताई। डीआईओएस केंद्र व्यवस्थापकों को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
डीआईओएस ने बताया कि छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड को आन लाइन कर रहे हैं। इस कारण देर शाम तक इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का ब्योरा कार्यालय को नहीं मिल पाया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बरती गई सख्ती का असर शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर साफ नजर आया। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापकों ने स्कूल में बने सचल दस्तों ने छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली। इस दौरान नकल न करने की हिदायत भी दी गई। सुबह पाली में हाईस्कूल के हिंदी प्रशपत्र की परीक्षा के दौरान कुछ यूं दिखा नजारा।
सुबह 7:15 बजे श्रीवेणीमाधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या व केंद्र व्यवस्थापिका मीता मुखर्जी ने विद्यालय स्तर पर बने सचल दस्ते के साथ छात्राओं की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान अनुचित साधन प्रयोग न करनेे की हिदायत दी। इसके बाद एक-एक कर छात्राएं अपने अपने परीक्षा कक्ष में पहुंची। 7:30 बजे हिंदी का प्रशभनपत्र हाथ में आने के बाद छात्राएं खुश नजर्र आइं। 10:30 बजे के बाद परीक्षा छूटने के बाद छात्राएं काफी खुश दिखीं।
सुबह 8:50 बजे आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या व केंद्र व्यवस्थापिका ने सचल दल के साथ एक परीक्षा कक्ष के बाद दूसरे परीक्षा कक्ष में जातीं दिखाई दी। उन्होंने परीक्षा कक्ष में भी छात्राओं की तलाशी ली। इस दौरान यहां पर कोई नकलची नहीं मिला। दोपहर 2 बजे राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी पहुंचे। तो गेट पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए सचल दस्ते के सदस्य खड़े थे। उन्होंने छात्रों की तलाशी ली। इसके बाद छात्र अपने अपने परीक्षा कक्ष की ओर रवाना हुए। प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक सुधाकर बाजपेई ने छात्रों को अनुचित सामग्री मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जोनल मजिस्ट्रेटों के निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं मिली। परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्थाएं होने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सात सेक्टर मजिस्ट्रेटों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण न करने पर डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम शाहाबाद दिलीप त्रिगुणायत ने सुबह पाली में पिहानी के रामकली रामदयाल मेमोरियल उमावि कुईयां पहुंचे। यहां पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते परीक्षार्थी फट्टी पर परीक्षा देते मिले। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई और परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
हुसैनी उमावि महमूदपुर सरैया में अव्यवस्थाएं मिली है। जिस पर केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम बिलग्राम ओपी गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण न करने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद यादव, जिला उद्यान अधिकारी महेंद्र कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य बृजेश हलवाई व एक्सईएन नलकू प एके पांडेय की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सवायजपुर वंदना त्रिवदी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट उप कृषि निदेशक शोध एपी श्रीवास्तव के परीक्षा केंद्रा निरीक्षण न करने पर अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।