{"_id":"65243c6ef942deee380f9e48","slug":"drains-will-be-built-to-get-rid-of-waterlogging-roads-will-be-cc-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4824-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जलभराव से मिलेगा छुटकारा बनेंगी नालियां, मार्ग होंगे सीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जलभराव से मिलेगा छुटकारा बनेंगी नालियां, मार्ग होंगे सीसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात के लिए राजस्व परिषद ने कलक्ट्रेट परिसर के मार्गों को सीसी करने और नाली निर्माण को स्वीकृति दी है। इसी के साथ जनता व वादकारियों के बैठने के लिए टिनशेड व चबूतरा भी बनवाया जाएगा।
कलक्ट्रेट परिसर में जलभराव के कारण डामरीकृत मार्गों को नुकसान पहुंचा है, वहीं लोगों को समस्या का सामना भी करना पड़ता है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर के मार्गों को डामरीकरण के स्थान पर सीसी बनवाए जाने और नालियों के निर्माण के साथ ही वादकारियों व जनता के बैठने के लिए टिनशेड के निर्माण के लिए 26 लाख की स्वीकृति जारी हुई है। काम कराए जाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है।
ऐसे ही राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में काम कराए जाने के लिए 4.15 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव भेजा गया है। सीएंडडीएस के माध्यम से कराए जाने वाले काम के लिए स्वीकृति के प्रयास के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि राजकीय निर्माण निगम की ओर से तहसील शाहाबाद में कराए जा रहे निर्माण के लिए दो करोड़ 67 लाख 78 हजार रुपये जारी किए गए हैं।