{"_id":"66706fe72ba076d38907fbbd","slug":"drainage-will-be-improved-in-villages-during-rainy-season-hardoi-news-c-12-1-knp1008-724451-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बरसात में जलनिकासी को गांवों में बनाया जाएगा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बरसात में जलनिकासी को गांवों में बनाया जाएगा दुरुस्त
विज्ञापन
हरदोई। बरसात के पानी की निकासी के लिए गांवों में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने इसके लिए अभियान चलाया है। 22 जून तक गांवों की गलियों और नालियों को साफ-सुथरा कराया जाएगा। इसके लिए गांवों में काम शुरु कराया गया है।
पंचायतीराज विभाग ने गांवों में मानसून से पहले पानी निकासी के लिए काम शुरु कराया है। जून से सितंबर तक मानसून रहने से बरसात के पानी की निकासी न होने से जलभराव और इससे मच्छर पनपने के साथ ही संक्रामक बीमारियों की आशंका रहती है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर 22 जून तक के लिए अभियान शुरु करा दिया गया है। सभी सफाई कर्मियों को स्पष्ट किया गया है कि वह अपने तैनाती गांव में सभी नालियों और गलियों की नियमित सफाई करें। पंचायत सचिव, प्रधान और सहायक विकास अधिकारियों को इसके पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोस्टर भी ब्लॉकवार बनाए गए हैं। सभी गांवों में अभियान चलाया जा रहा है।
-- -- --
गांव में गंदगी तो मोबाइल पर दें जानकारी
डीपीआरओ ने बताया कि गांवों में नालियों, गलियों में गंदगी होने और सफाई कर्मियों की ओर से काम न किए जाने की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक मनीष कुमार के मोबाइल नंबर-9455348901 पर ग्रामीण सूचना दें। शिकायत को दर्ज कराते हुए सफाई कराए जाने के साथ ही इसका निस्तारण किया जाएगा। काम न करने वाले सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई भी की जाएगी।