फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drain overflow from now, what will happen in rainy season?

Hardoi News: अभी से नाला आवरफ्लो, बरसात में क्या होगा

Sat, 15 Jun 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Drain overflow from now, what will happen in rainy season?
हरदोई। बरसात में नालों की यही दशा रही तो बिलग्राम कस्बावासियों को जलभराव की समस्या होगी। कस्बे में नाला-नालियों की साफ-सफाई न कराए जाने से अभी से ओवरफ्लो हो गए हैं। नाले-नालियों का गंदा पानी सड़क तक बह रहा है। सदर बाजार में तो गंदे पानी के बहाव के कारण सड़क का डामर तक कट गया है।
विज्ञापन

कस्बा बिलग्राम में घरों और सार्वजनिक स्थानों के पानी की निकासी के लिए छोटे-बड़े 18 नाला-नाली हैं। कस्बा के पानी के निकास के लिए इन नालों की बरसात से पहले अच्छी तरह से साफ-सफाई कराए जाने की व्यवस्था की गई है। आलम यह है कि अभी बरसात भी नहीं हुई है और गर्मियों के कारण पानी भी बहुत अधिक घरों और सार्वजनिक स्थानों से नहीं निकल रहा है फिर भी गंदगी से पटे पड़े नालों से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क तक बह रहा है।
विज्ञापन

कस्बा के सदर बाजार पीपल चौराहे से गुलाब बाड़ी चुंगी के बीच बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग पर नाला ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क तक बह रहा है। पानी के बहाव के कारण डामरीकृत सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मोहल्ला कासूपेट एक डिग्री कॉलेज के पास नाला गंदगी से पटा पड़ा है। पानी की सही निकासी न होने से नाला बजबजा रहा है और गंदगी के कारण लोगों को आवागमन के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्बा के नाला-नालियों की सफाई कराई जा रही है। नाला-नालियों की सफाई के लिए अलग से कोई बजट नहीं आया है। निकाय की ओर से अपने संसाधनों से ही काम कराया जा रहा है। सभी नाला-नालियों की जल्द ही सफाई करा ली जाएगी। जहां पर भी कटान और ओवरफ्लो की दिक्कत है, इसे भी दुरुस्त करा लिया जाएगा। -शशि प्रभा चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बिलग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed