{"_id":"5e56b7cc8ebc3ef39030f0e4","slug":"dowry-report-against-6-people-hardoi-news-knp547145568","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह के खिलाफ दहेज प्र्रताडना की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छह के खिलाफ दहेज प्र्रताडना की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संडीला (लखनऊ)। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पांच माह पूर्व घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी मजरा गदौरा निवासी सरोज पुत्री लक्ष्मण ने एसपी अमित कुमार को बताया कि उसका विवाह 12 मई 2017 को अरविंद कुमार पुत्र जयराम निवासी ग्राम नयाखेड़ा मजरा शेरपुरमाऊ थाना काकोरी लखनऊ के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति अरविंद, जेठ शत्रुघ्न व रामलखन, जेठानी आरती देवी, देवर अजय व सोनू दहेज में सोने की चेन, बाइक व 50 हजार रुपये मांग कर उसको परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सरोज ने बताया कि इस बीच उसके बेटी भी हुई, लेकिन आरोपियों का रवैया नहीं बदला। पांच माह पूर्व आरोपियों ने जेवर व अन्य सामान छीनकर उसे घर से भगा दिया। सरोज ने बताया कि उसने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया था। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।