{"_id":"5f9321e38ebc3e75047ce535","slug":"dowry-murder-report-on-five-including-husband-in-death-of-married-woman-hardoi-news-knp5902955167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत में पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत में पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। संदिग्ध हालात में जहर खाने के कारण विवाहिता की मौत होने के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उन्नाव जनपद के असीवन थाना क्षेत्र के ग्राम बरौकी निवासी राजकपूर पुत्र इंद्रजीत ने मल्लावां पुलिस को तहरीर में बताया कि उसने बहन रूबी (21) की शादी वर्ष 2019 में 12 मई को मल्लावां कस्बे के मोहल्ला काजीटोला निवासी अरुण कुमार पुत्र तेज प्रताप के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रूबी व अन्य परिजनों को परेशान कर रहे थे।
आरोप है कि बुधवार की शाम को पति अरुण कुमार, ससुर तेज प्रताप, जेठ अनूप कुमार, अनूप की पत्नी और राना निवासी काजीटोला ने रूबी को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में रूबी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।