फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   doosare din bhee bhaajapa ke nishaane par rahe thaane

दूसरे दिन भी भाजपा के निशाने पर रहे थाने

Sun, 10 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Sun, 10 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
doosare din bhee bhaajapa ke nishaane par rahe thaane
ज्ञापन देतीं सांसद अंजू बाला,पूर्व विधायक सतीश वर्मा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सहित जिले की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में दूसरे दिन भी भाजपा के निशाने पर थाने रहे। भाजपा नेताओं ने शनिवार को थानाें पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संबंधित थानाध्यक्षों को दिए गए।   
विज्ञापन


मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के स्वराज आश्रम के निकट भाजपा संासद अंजू बाला, मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह बाबा सहित कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इन्हाेंने राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन कोतवाल को सौंपा। भाजपा संासद अंजू बाला, मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह बाबा ने ज्ञापन में बताया कि सपा सरकार विफल हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश में हो रहीं डकैती, लूट, बलात्कार व हत्याओं पर रोक लगाई जाए। सपा के मंत्री व विधायक पुलिस से मिलकर जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं।  पाली व जगदीशपुर में हुई लूट व हत्या की वारदातों का खुलासा किया जाए। पुलिस की तरफ से की जा रही धन उगाही पर रोक लगाने की भी मांग की गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर कोतवाल सुजीत कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा गया। यहां  जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व विधायक सतीश वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, अशोक कुमार सिंह, मनोज जोशी, अतुल शुक्ल, नीलमणि सिंह, मुन्ना सिंह, रत्नेश सिंह, अखिलेश कटियार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाकर भाजपा पदाधिकारियों ने कोतवाली के सामने पुरानी तहसील के परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि  समाजवादी सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं। यहां प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, पूर्व प्रत्याशी अभय शंकर शुक्ला, आशीष सिंह, आशू, मंगत राम, रवि कुमार सिंह, खुशीराम यादव, सभासद अनिल राठौर, श्रीकृष्ण वर्मा, फूलचंद्र, रवि मौर्य समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता छोटे लाल गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed