{"_id":"6504997c10350466090fb5fc","slug":"doon-express-vendors-chased-and-beat-up-the-railway-employee-hardoi-news-c-213-1-hra1002-3677-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दून एक्सप्रेस के वेंडरों ने रेल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दून एक्सप्रेस के वेंडरों ने रेल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। बालामऊ रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नंबर एक पर शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे दून एक्सप्रेस वेंडर और एक रेलकर्मी के बीच विवाद हो गया। वेंडरों ने रेलकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे।
देहरादून एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे बालामऊ स्टेशन के प्लेटाफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन से यात्री उतर रहे थे, इसी बीच रेल रसोई यान के वेंडर प्लेटफार्म पर आए और रेलवेकर्मी को मारने-पीटने लगे। वेंडरों ने रेलकर्मी को प्लेट फार्म पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
प्लेटफार्म पर मौजूद बालामऊ जीआरपी की पुलिस तमाशाबीन बिन बनी रही। रेल कर्मी को बचाने के स्थान पर मारपीट का वीडियो बनाती रही। इसी बीच ट्रेन चल दी और वेंडर ट्रेन पर सवार होकर चले गए। रेलकर्मी भी बिना कोई शिकायत किए चला गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के कारणों का पता नही चल सका है।
विज्ञापन
रेल विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो ट्रेन के अंदर ही खानपान की सामग्री को लेकर विवाद हुआ और जैसे ही बालामऊ में ट्रेन रुकी, ट्री वेंडरों ने जमकर पीटा। जीआरपी चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह बाहर थे, मामले की जानकारी की जाएगी।