फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dont create pressure on lekhpal

लेखपालों पर न बनाया जाए दबाव

Sat, 07 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
dont create pressure on lekhpal
हरदोई। खरीफ फसलों का अवशेष जलाने के मामले में लेखपालों पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाए जाए पर संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील सदर के शाखा अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि जानकारी के अभाव व प्रोत्साहन तंत्र विकसित न होने के कारण अब भी कुछ किसान खरीफ फसलों का अवशेष जला रहे हैं। इसकी सूचनाएं भी लेखपाल तहसील प्रशासन को मुहैया करा रहे हैं। शासनादेश के तहत पराली जलाने पर रोक लगाने के संबंध में लेखपाल, पंचायत सचिव, प्रधान व पुलिस, इन सभी को सामूहिक जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। लेखपालों का काम जानकारियां प्रशासन को मुहैया कराना है। पुलिस विभाग का दायित्व रिपोर्ट दर्ज कराने का है।
विज्ञापन

इसके बाद भी लेखपालों पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव डाला जा रहा है। ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि लेखपाल ग्राम स्तरीय कर्मचारी है, उन्हें क्षेत्र में भ्रमण करना पड़ता है। अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव न बनाने की मांग की है। इस मौके पर मंत्री श्रीपाल वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed