Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Doctors gave new life to patient by removing thyroid gland

एकता के सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने बनाया अखंड भारत : उमेश द्विवेदी

Sat, 15 Nov 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Doctors gave new life to patient by removing thyroid gland
फोटो 27: एकता यात्रा पर पुष्प वर्षा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
हरपालपुर। एकता यात्रा में हिंदू मुस्लिम तहजीब देखने को मिलीं। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शनिवार को हरपालपुर कस्बे से पलिया गांव तक विधानसभा स्तरीय एकता पदयात्रा निकाली गई। प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बेसिक शिक्षा स्कूल के विद्यार्थियों ने दो किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन

एकता यात्रा के मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने पलिया गांव में जनसभा में कहा कि सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ पूरे देश में घूम कर 562 रियासतों को इकट्ठा कर ऐतिहासिक काम किया। कांग्रेस, सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल एक तरीके की बात करते हैं। देश खतरे में है। जिस देश को स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने बलिदान से सींचा है। उसके कोई टुकड़े नहीं कर सकता।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने एकता यात्रा पर पुष्प वर्षा की। भभतीपुरवा गांव के पास मलौथा के पूर्व प्रधान सौरभ मिश्रा सिप्पी ने बुलडोजर से यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। सांसद जयप्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, राजेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सांडी अनिल राजपूत, हरपालपुर ब्लाक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, प्रधान संघ अध्यक्ष भारती सिंह, सांडी प्रधान संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, प्रीतेश दीक्षित, संतराम यादव आदि मौजूद मौजूद रहे। संचालन डाॅ. रजनीश त्रिपाठी ने किया।

फोटो 27: एकता यात्रा पर पुष्प वर्षा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

फोटो 27: एकता यात्रा पर पुष्प वर्षा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed