फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   do topic wise study says ishita

हरदोई : पढ़ाई का टॉपिक खत्म होने तक नहीं देखी घड़ी...

Sat, 23 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
do topic wise study says ishita
हरदोई। पढ़ाई का समय निर्धारित करने की जगह यदि टॉपिक पूरा करने को लक्ष्य बनाया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। सीबीएसई इंटर में जिला टॉपर इशिता की कामयाबी का राज भी यही है। इशिता ने पढ़ाई के लिए चार या पांच घंटे का समय निर्धारित करने की जगह ये तय किया कि प्रतिदिन कितना कोर्स पूरा करना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए चाहे घंटे कितने भी गुजर जाएं, पढ़ाई जारी रखी।
विज्ञापन

एक साधारण परिवार में रहने वाली इशिता डे ने सीमित संसाधनों के साथ सीबीएसई इंटर की परीक्षा में जिला टॉपर होने का तमगा हासिल किया है। इशिता के पिता मुकेश चंद्र डे एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन

मां सुरसा ब्लॉक के ढोलिया जूनियर स्कूल में शिक्षिका हैं। विज्ञान वर्ग के पीसीएम ग्रुप से इशिता ने इंटर की परीक्षा पास की है। इशिता के जीवन का मुख्य लक्ष्य वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करना है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed