फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Do not settle the complaint directed to stop salary

शिकायत निस्तारण नहीं करने पर वेतन रोकने का निर्देश

Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Do not settle the complaint directed to stop salary
तहसील दिवस में शिकायतें सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

शाहाबाद। तहसील दिवस में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने पुरानी शिकायतों का निस्तारण शाम तक नहीं करने पर नलकूप विभाग के अवर अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कुछ अन्य अफसरों को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


तहसील दिवस में कमालपुर के लोगों ने तीन महीने से राशन न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर दुकान सस्पेंड करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संबंधित लेखपाल पर भी कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में 151 शिकायतें आईं। इसमें केवल 2 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।  पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने के निर्देश दिए। मौके पर सीडीओ टीके शिबु जिलापूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु, तहसीलदार अबुल कलाम, आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दस शिकायतें आईं
सवायजपुर। तहसील दिवस में कुल 29 मामले आए। इसमें केवल 10 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शिकायतों में 16 राजस्व, 3 पुलिस, एक विकास न कराने, एक अस्पताल से संबंधित और  9 अन्य विभागों की रहीं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भैला मऊ ब्लाक भरखनी में जमीन के सीमांकन में गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने दोबारा सीमांकन की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed