फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Do not burn crop residues in view of environmental protection and cattle fodder.

Hardoi News: पर्यावरण संरक्षण और मवेशियों के चारा के दृष्टिगत फसल अवशेष न जलाएं

Mon, 23 Sep 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Do not burn crop residues in view of environmental protection and cattle fodder.
बावन। पर्यावरण संरक्षण और मवेशियों के चारा के दृष्टिगत किसान फसलों के अवशेष खेतों में न जलाएं। पराली को पशु आश्रयस्थलों में देकर कंपोस्ट खाद प्राप्त कर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं और भूमि में दबे व छोटे अवशेषों की खाद बनाने के लिए डी-कंपोजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन


विकास खंड बावन सभागार में खंड स्तरीय किसान गोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शिवा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि किसानों को सरकार ने कई योजनाएं दी हैं। किसान आधुनिक खेती पद्धति, सह फसली और पशुपालन कर आमदनी बढ़ाएं। पर्यावरण संरक्षण और मवेशियों के चारा के दृष्टिगत किसान फसलों के अवशेष खेतों में न जलाएं। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पराली न जलाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ ही खेत की भूमि किसान मित्र कीट भी बच जाते हैं। उप निदेशक कृषि नंद किशोर ने अनुदान पर दिए जा रहे कृषि यंत्रों, सोलर पैनल आदि की जानकारी दी। बीडीओ डॉ. रामप्रकाश ने फसल अवशेष जलाने से नुकसान और कार्रवाई की जानकारी दी। कहा कि किसान आधुनिक खेती कर प्रगतिशील बनें।
विज्ञापन




हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार : ब्लॉक सभागार में बीडीओ निधि राठौर ने कहा कि धान की फसल तैयार होने वाली है। किसान लोग धान के अवशेष खेत में न जलाएं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुनेंद्र सिंह, पशु चिकत्साधिकारी डॉ. सजीत कुमार, राजकीय बीज भंडार प्रभारी हुकुम सिंह, भाजपा नेता निशांत सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed