फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two people die in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Mon, 03 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 03 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident
accident

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


देहात कोतवाली के पाटकुंआ निवासी रामू का पुत्र सर्वेश (38) शनिवार को साइकिल से हरदोई मजदूरी करने गया था। देर शाम वह मजदूरी करके घर लौट रहा था।

हरदोई शाहजहांपुर रोड पर जागरण भट्ठे के पास सामने तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया और हादसे की जानकारी परिजनों को दी।

जिला अस्पताल में सर्वेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।

वह तीन भाइयों में छोटा था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उधर, शाहजहांपुर के कांटा थाना के लिलथरा गांव निवासी मुन्ना सिंह उर्फ कल्यान सिंह (50) पुत्र ऊदन सिंह को सांस की बीमारी थी।

वह हरदोई के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी होमोपैथिक के डाक्टर से इलाज करा रहा था। शनिवार को वह हरदोई से दवा लेकर टेंपो से घर लौट रहा था।

शाहाबाद के पिपरिया घाट पर किसी काम से वह टेंपो से उतर गया था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साले कन्हैया निवासी ककरघटा गांव ने बताया कि उसके सात पुत्र व एक पुत्री है, तथा सभी अविवाहित हैं। वह खेती किसानी करता था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed