{"_id":"6170381791c3040a6f426768","slug":"dm-sought-report-of-crop-damage-in-thundesworm-and-rain-hardoi-news-knp659332091","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश में हुए फसलों के नुकसान की डीएम ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश में हुए फसलों के नुकसान की डीएम ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। तेज आंधी और बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान पर प्रशासन गंभीर है। डीएम अविनाश कुमार ने बुधवार को अहिरोरी विकास खंड के अलग-अलग गांवों में धान और गन्ने की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
रविवार से मंगलवार तक हुई बारिश से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है। हवा के साथ हुई बारिश से धान और गन्ने की फसल पलट गई। अमर उजाला ने इस संबंध में बुधवार को खबर प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेकर डीएम अविनाश कुमार ने अहिरोरी विकास खंड के कई गांवों में फसल के नुकसान का जायजा लिया।
डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कानूनगो और लेखपाल के माध्यम से आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराएं। वह सत्यापन जरूर करें। जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजे जाने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।