फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dm ne jameen per kabza dilaya

डीएम ने कब्जामुक्त कराई वीरनारी को आवंटित भूमि

Wed, 04 Nov 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
dm ne jameen per kabza dilaya
सवायजपुर। 33 साल पहले पति की श्रीलंका में शहादत के बाद वीरनारी को आवंटित की गई भूमि को प्रशासन ने कब्जामुक्त करा दिया है। मंगलवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव जाकर भूमि की पैमाइश की और शहीद की पत्नी को कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम अलीगंज ननखेरिया निवासी अवधेश कुमार सिंह 1987 में श्रीलंका में युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी शहादत पर पत्नी बेबी सिंह को 12 बीघा कृषि योग्य भूमि का आवंटन शासन ने किया था। इस भूमि पर गांव के ही लोगों ने कब्जा कर लिया था। कब्जा हटवाने को लेकर बेबी सिंह ने कई जगह गुहार लगाई, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। अमर उजाला ने मंगलवार को उनकी समस्या को प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर डीएम अविनाश कुमार ने एसडीएम दीपक वर्मा को तत्काल भूमि की पैमाइश कराने और आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। कानूनगो कृष्णानंद वाजपेयी, लेखपाल श्रीकांत मिश्रा, रामनाथ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और भूमि की नाप कराई। एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि एक खेत छह बीघा का था, जिसमें एक बीघा दूसरे लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसे कब्जामुक्त करा दिया गया है। दूसरे खेत की पैमाइश बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed