फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM Municipal Council office raided, drain cleaning files seized, answers sought from two clerks

Hardoi News: डीएम नगर पालिका परिषद कार्यालय पर छापा, नाला सफाई की पत्रावलियां कब्जे में लीं, दो लिपिकों से जवाब-तलब

Wed, 07 Aug 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
DM Municipal Council office raided, drain cleaning files seized, answers sought from two clerks
हरदोई। डीएम ने बुधवार को बारिश के दौरान ही नगर पालिका परिषद कार्यालय पर छापा मारा।
विज्ञापन

नाला-नाली सफाई का ब्योरा मांगा और दो वर्षों में किए गए व्यय व काम से जुड़ी पत्रावलियों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया। कार्यालय परिसर में जलभराव और अभिलेखों के रख-रखाव पर नाराजगी जाहिर की। लापरवाही पर दो लिपिकों से जवाब-तलब किया।
डीएम एमपी सिंह ने बरसात से पहले नाले-नालियों की कराई गई सफाई का ब्योरा देखा। ऑउट सोर्सिंग कर्मचारियों की निविदा समय से न होने पर आपत्ति जाहिर की। व्यय के ऑडिट के संबंध में संतोषजनक जवाब न देने पर पूर्व और वर्तमान लेखा लिपिक को फटकार लगाई। एजी कार्यालय की अंतिम ऑडिट रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य अनुभाग में सफाई कर्मचारियों का ब्योरा व्यवस्थित न होने व लिखित ड्यूटी आदेश न देने पर लिपिक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

कर अधीक्षक का रजिस्टर देखा और अभिलेख सही न होने पर नाराजगी जताई। जमा की रशीद न दिखाने पर लिपिक असलेखा श्रीवास्तव व पूर्व लिपिक संतोष यादव को फटकार लगाई। दोनों को कारण बताओ नोटिस दिया। मार्ग प्रकाश लिपिक से स्ट्रीट लाइट का ब्योरा मांगा, रजिस्टर चेक किया। किराया वृद्धि की आवंटन शर्तों का पूरी तरह से पालन न करने के लिए लिपिक कमल किशोर को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed