{"_id":"5f53d7f18ebc3e3781675d0a","slug":"dm-inspected-medical-college-tested-construction-quality-hardoi-news-knp5809374173","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, परखी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, परखी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम अविनाश कुमार व अन्य।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीएम अविनाश कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी लैब में निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री का परीक्षण भी कराया।
गौरा डांडा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। राजकीय निर्माण निगम के अभियंताओं की देखरेख में लखनऊ की कंपनी निर्माण कार्य करा रही है। डीएम अविनाश कुमार ने सबसे पहले निर्माणाधीन भवन का नक्शा देखा। इसके बाद निर्मित भवनों का जायजा लिया। छात्रावास, चिकित्सकों के आवास आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लैब में निर्माण में इस्तेमाल की जा रही कंकरीट, ईंट, सरिया, सीमेंट आदि की जांच कराई। यहां राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक जेएन चक्रवर्ती ने डीएम को बताया कि निर्माण सामग्री की जांच समय-समय पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से कराई जाती है। डीएम को जांच रिपोर्ट भी दिखाई गईं।
परियोजना प्रबंधक ने डीएम को बताया कि कोरोना के कारण बीच में तीन माह के लिए कार्य बंद हुआ था। अब तेजी से कार्य चल रहा है। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता पंकज वर्मा, कंस्ट्रक्शन कंपनी के महाप्रबंधक बीएन त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम भी मौजूद रहीं।