{"_id":"5fa43db38ebc3e9bde7bde02","slug":"dled-examination-conducted-in-five-centers-of-the-city-hardoi-news-knp5926660111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के पांच सेंटरों में हुई डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के पांच सेंटरों में हुई डीएलएड की परीक्षा
विज्ञापन
फोटो-2-जीजीआईसी में डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सातवें दिन गुरुवार को डीएलएड परीक्षार्थियों की दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रहने से शहर के तीन और सेंटरों में परीक्षा कराई गई।
डायट परीक्षा प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के दिए गए निर्देशों के अनुसार सातवें दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। शहर के पांच सेंटरों राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, वेणी माधव, आरआर इंटर कालेज और आर्य कन्या इंटर कालेज में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा और दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा में प्रयास विषय के पेपर हुए। राजकीय इंटर कालेज में पहली पाली में 426 परीक्षार्थी उपस्थित और 14 अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में भी 426 उपस्थित व 14 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में दोनों पालियों में 401 ने परीक्षा दी जबकि सात अनुपस्थित रहे। इसी तरह वेणी माधव में दोनों पालियों में 385 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 20 अनुपस्थित रहे। आरआर इंटर कालेज में दोनों पालियों में 483 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 17 अनुपस्थित रहे। आर्य कन्या स्कूल में प्रथम पाली में 96 ने परीक्षा दी जबकि पांच अनुपस्थित रहे। यहां पर द्वितीय पाली में 97 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे।