{"_id":"5d9e36038ebc3e014c4b698b","slug":"divyang-friend-in-a-quarrel-while-drinking-alcohol-athroli-news-ali2157698126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीते समय झगड़े में दिव्यांग दोस्त को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीते समय झगड़े में दिव्यांग दोस्त को मार डाला
विज्ञापन
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव दताचाली बुजुर्ग में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने दिव्यांग दोस्त की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
एसपी देहात मणिलाल पाटीदार के अनुसार गांव दताचोली बुजुर्ग निवासी प्रमोद कुमार पुत्र मदनलाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके दिव्यांग भाई संजय कुमार जाटव को गांव का ही कमल सिंह सोमवार को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से संजय घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने खोजबीन की तो संजय का शव तालाब के पानी में जलकुंभी में फंसा नजर आया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। आरोपी कमल सिंह पुत्र नारायण सिंह को पुलिस ने उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने में पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि सोमवार की शाम उसने संजय के साथ शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हुआ था। इस पर संजय को तालाब में डुबोकर मार डाला। शव बराबर में दूसरे तालाब में जलकुंभी के नीचे छिपा दिया था।