फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   District Social Welfare Officer suspended for negligence

Hardoi News: लापरवाही पर जिला समाज कल्याण अधिकारी निलंबित

Fri, 09 Jan 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
District Social Welfare Officer suspended for negligence
हरदोई। शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत को निलंबित कर दिया है। उन पर जनपद में संचालित दो जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय में कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति किए जाने में हीलाहवाली करने का आरोप है। मामले की विस्तृत जांच के लिए विभागीय उपनिदेशक जे राम को नामित किया गया है।
विज्ञापन


कछौना और चठिया धनवार में जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय है। दोनों ही विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के 14 कर्मचारियों की और प्लंबर व इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनाती की जानी थी। इसके लिए जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता फर्म का चयन किया जाना था। फर्म के चयन की निविदा प्रक्रिया लंबे समय तक लंबित रखी गई। इसको लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा और मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने नाराजगी भी जताई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा जीरो पॉवर्टी योजना में वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र पाए गए 1,219 परिवारों के सापेक्ष महज 116 परिवाराें के ही आवेदन जिला समाज कल्याण अधिकारी करा पाए थे। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों के सर्वे प्रपत्र भरने में भी हीलाहवाली हुई थी। संपूर्ण समाधान दिवस के मामलों में भी लापरवाही की जा रही थी। इन सभी मामलों को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के निलंबन से जुड़ा शासन का आदेश शुक्रवार शाम को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed