फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   District received 5212 tablets, distribution will start soon

Hardoi News: जिले को मिले 5212 टैबलेट, जल्द शुरू होगा वितरण

Mon, 16 Oct 2023 10:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
District received 5212 tablets, distribution will start soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के लिए 5212 टैबलेट जिले को मिल गए हैं। जल्द ही उनका वितरण शुरू किया जाएगा। टैबलेट के आने से शिक्षकों को ऑनलाइन कार्य में आसानी होगी।
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब अपना स्मार्ट मोबाइल को सरकारी कार्य के लिए प्रयोग नहीं करना होगा। जिले में 5212 टैबलेट आ गए हैं। जिनका वितरण जिले के 3446 विद्यालयों में किया जाएगा। अधिकांश विद्यालयों में दो- दो टैबलेट दिए जाएंगें। जहां पर कम छात्र संख्या है, ऐसे कुछ विद्यालयों को एक- एक टैबलेट दिया जाएगा। सभी टैबलेट विद्यालय के यू-डायस कोड से जुड़े हैं। उनकी एमआई और यू-डायस कोड से मिलाना किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए टैबलेट को ऑनलाइन ट्रैस भी किया जा सकेगा। उनकी लोकेशन भी नजर आएगी कि वह किस स्थान पर है। टैबलेट के प्रयोग के लिए विद्यालयों वाईफाई की सुविधा जल्द दी जाएगी। विद्यालयों तक फाइबर केबिल डाली जा सकेगी। कई विद्यालयों में राउटर भी लग गए हैं। जब तक वाईफाई की सुविधा शुरू नहीं होती शिक्षक कंपोजिट ग्रांट से डाटा का रिचार्ज करा सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा राकेश शुक्ला ने बताया कि टैबलेट आ गए है, उनकी एमआई का मिलाना किया जा रहा है। ब्लॉक बीईओ टैबलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वह संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व वरिष्ठ सहायक अध्यापक को टैबलेट रिसीव कराएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed