{"_id":"dcddc3fe9ef769b8f211b12c4177f8b6","slug":"district-magistrate-concerned-by-increased-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े सड़क हादसों से जिलाधिकारी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े सड़क हादसों से जिलाधिकारी चिंतित
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 03 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस का मुख्य आयोजन कोतवाली शहर में किया
विज्ञापन
गया। जहां डीएम और एसपी ने पहुंचकर शिकायतों को सुना। डीएम ने समाधान दिवस
पर आपसी व भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए और सड़क
दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताई। उधर, एसपी ने ट्रैफिक नियम
लागू कराने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कहा कि थानों पर शिकायत लेकर आने वालों से अच्छा व्यवहार किया जाए और शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कराया जाए। कहा कि आपसी एवं भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण समाधान दिवस पर ही किया जाए।
शिकायतों से संबंधित दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनके पक्षों को सुने और समस्या का निस्तारण करें। डीएम ने जिले में बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव को बाईपास बनवाने को शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
साथ ही मार्गों के किनारों पर डेजिनेटर एवं कैटआई लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि मार्गों पर पड़ने वाले मोड़ों पर डेजिनेटर के साथ ही साइन बोर्ड भी लगवाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाएं न हो सकें। एसपी उमेश सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन किया जाए, दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी को न बैठने दें।
हेलमेट अवश्य पहना जाए और वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं तथा नशे की हालत में वाहन चलाते मिलने पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीओ सिटी रामलाल राय व शहर कोतवाल नागेंद्र मिश्र मौजूद थे।